रूस का ड्रोन पोलैंड में घुसा, NATO में मची हलचल – यूरोप पर मंडराया नया खतरा

यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बीच अब मामला और गंभीर हो गया है। सोमवार रात रूसी ड्रोन पोलैंड के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया, जिसके बाद वहां की सेना और NATO देशों में अफरा-तफरी मच गई।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टुस्क ने इसे “सीधा हमला” कहा। उनका साफ कहना है कि यह सिर्फ पोलैंड नहीं बल्कि पूरे NATO की सुरक्षा पर खतरा है।

NATO क्यों अलर्ट पर आया?

जैसे ही ड्रोन पोलैंड की सीमा में घुसा, तुरंत पोलिश F-16 फाइटर जेट्स और NATO के F-35 विमानों को उड़ा दिया गया। कुछ ड्रोन वहीं मार गिराए गए और राजधानी वारसॉ का चोपिन एयरपोर्ट भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे “यूरोप के लिए खतरनाक मिसाल” बताया। उनका कहना है कि अगर रूस को रोका नहीं गया, तो यह लड़ाई सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगी।

इस घटना के बाद पोलैंड ने अपनी सीमा वाले इलाकों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। NATO ने भी तुरंत मीटिंग बुलाई है ताकि तय किया जा सके कि रूस को कैसे जवाब दिया जाए।

रूस का यह कदम यूरोप की शांति के लिए नई चुनौती बन गया है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या NATO केवल चेतावनी देगा या फिर कड़ा कदम उठाएगा

WhatsApp Channel पर फॉलो करने के लिए Link 👈को दबाए।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn