PM मोदी चीन दौरे पर: तियानजिन पहुंचे, SCO समिट में शामिल होंगे

तियानजिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने तिरंगा लहराया और नारे लगाए।

प्रधानमंत्री रविवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से व्यापक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी की मुलाकात पर विशेष ध्यान रहेगा। सात साल बाद दोनों नेता आमने-सामने बातचीत करेंगे। कूटनीतिक हलकों का मानना है कि इस मुलाकात से द्विपक्षीय रिश्तों में नई दिशा तय हो सकती है।य

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद ने वैश्विक आर्थिक माहौल को प्रभावित किया है। इसी पृष्ठभूमि में मोदी-शी की मुलाकात को अमेरिका और यूरोप करीब से देख रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बैठक प्रस्तावित है। इसमें ऊर्जा सहयोग और तेल आयात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। इसके सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, ईरान और मध्य एशियाई देश शामिल हैं। भारत 2017 में इसका सदस्य बना था और 2022-23 में अध्यक्षता भी संभाल चुका है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn