बिहार में आतंकियों के घुसने की खबर अफवाह निकली, पुलिस ने दी राहत भरी जानकारी

Bihar Mai Atankwaad

पटना बिहार में आतंकियों के घुसने की खबर अफवाह निकली : बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकियों के राज्य में घुसने की खबर ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन अब जांच में सामने आया है कि ये तीनों नागरिक बिहार में नहीं आए। बिहार के ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने बताया कि तीनों पाकिस्तानी नागरिक दुबई से नेपाल होते हुए मलेशिया चले गए।

ADG पंकज दराद ने कहा कि पाकिस्तान के रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर निवासी मोहम्मद उस्मान के पासपोर्ट हाथ लगे हैं। हालांकि इनकी बिहार में एंट्री की खबर अफवाह साबित हुई। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि इसका पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।

पुलिस महकमे में मच गया था हड़कंप
खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बिहार पुलिस ने शुरू में तीनों आतंकियों की पहचान और तस्वीरें जारी की थीं। इनके खिलाफ इनामी की घोषणा की गई थी। राज्य के सीमावर्ती जिलों—सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल—में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई थी।

हालांकि जांच में यह साफ हुआ कि तीनों दुबई से काठमांडू होते हुए मलेशिया चले गए और बिहार में घुसने की बात सही नहीं थी। ADG पंकज दराद ने कहा कि पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी रहेगा और पुलिस प्रमुख चौराहों, हाइवे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वाहनों की जांच कर रही है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn