Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने प्रणीति मोरे को सुनाई खरी-खरी, पुराना वीडियो वायरल

मुंबई। बिग बॉस 19 का पहला Weekend Ka Vaar धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, लेकिन शुरुआत से ही माहौल गरमा गया। सलमान ने इस बार अपना गुस्सा कॉमेडियन प्रणीति मोरे पर उतारा।

प्रोमो में देखा गया कि सलमान ने प्रणीति से सख्त लहजे में पूछा, “मुझे पता है तुमने मेरे बारे में क्या कहा। अगर मैं तुम्हारी जगह होता और तुम मेरी जगह होते तो तुम्हें कैसा लगता?” सलमान ने साफ कर दिया कि उन्हें दूसरों की खिल्ली उड़ाना बिल्कुल पसंद नहीं है, खासकर तब जब कोई उनका नाम लेकर पहचान बनाने की कोशिश करे।

सलमान की फटकार के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर प्रणीति का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में वे अपने स्टैंड-अप शो के दौरान सलमान खान पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

एक मजाक में प्रणीति ने कहा था, “सलमान भाई पैसे नहीं खाते, वे लोगों का करियर खाते हैं।” एक अन्य मजाक में उन्होंने कहा,

“सलमान के घर कोई जानवर सुरक्षित नहीं है, सबको डर रहता है कि कहीं उन्हें फार्महाउस न ले जाया जाए।”

वीडियो सामने आने के बाद फैंस दो गुटों में बंट गए हैं ।एक वर्ग का मानना है कि सलमान खान ने सही किया। एक यूज़र ने लिखा, “किसी की इस तरह बेइज्जती करना मजाक नहीं है।”

वहीं कुछ लोग प्रणीति के पक्ष में खड़े हैं। एक यूज़र का कहना था, “यह सिर्फ एक कॉमेडी शो था, सलमान को शो से बाहर की बातें बिग बॉस में नहीं लानी चाहिए थीं।”

किसी ने मजाक में लिखा, “अब सलमान प्रणीति का करियर खा जाएंगे।”

शुरुआती Weekend Ka Vaar ने ही बिग बॉस 19 के घर का माहौल गर्म कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले एपिसोड्स में यह विवाद किस दिशा में जाता है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn