पटना, BSEB 10th Scholarship 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं पास छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
वे छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022, 2023 या 2024 में प्रथम श्रेणी (First Division) से सफलता हासिल की है।
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के वे छात्र जिन्होंने द्वितीय श्रेणी (Second Division) से परीक्षा पास की है।
किन योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ?
- मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधा छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री SC/ST मेधा छात्रवृत्ति योजना
आवेदन की प्रक्रिया
छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। फॉर्म सबमिट होने के बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण की रसीद प्राप्त होगी।
आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं.
- अगर पंजीकरण पूरा नहीं हुआ है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर User ID और Password आएगा.
- लॉगिन करके आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरें.
आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.



