Bihar Elections 2025: दिग्गजों की साख दांव पर, दो चरणों में होगी वोटिंग

Bihar Elections

Bihar Elections 2025

Bihar elections 2025: बिहार की हवाओं में आज कल चुनाव का रंग घुला हुआ है। चाहे चाय के टपरी पे दोस्तों की बैठक या किसी होटल में अफसर की मीटिंग सबका चर्चा करने का एक ही विषय है वो है बिहार में आने वाले चुनाव। हर कोई अपने दल को अच्छा और दूसरे की गलतियां बताने में लगा हुआ है।

बिहार के कुल 122 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पे सिर्फ बिहार का ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजर रहती है। बिहार की राजनीति से पूरे देश के माहोल में बदलाव आता है। कई कुर्सियां हिल जाती है तो कई कुर्सियां जुड़ जाती है।

कब और कहां है चुनाव?

बिहार में चुनाव दो चरण में पूरी करने की बात इलेक्शन कमीशन ने किया है।

SCHEDULE FOR THE GENERAL ELECTION TO THE
LEGISLATIVE ASSEMBLY OF BIHAR
(All 243 Assembly Constituencies)
Poll EventsFirst Phase
(121 Assembly Constituencies
)
Second Phase
(122 Assembly Constituencies)
Date of issue of gazette notification10.10.2025
( Friday
)
13.10.2025
(Monday)
Last date of making nomination17.10.2025
(Friday)
20.10.2025
(Monday)
Date of scrutiny of the nomination18.10.2025
(Saturday)
21.10.2025
(Tuesday)
Last date of withdrawal of nomination20.10.2025
(Monday)
23.10.2025
(Thursday)
Date of poll06.11.2025
(Thursday)
11.11.2025
Tuesday
Date of counting14.11.2025
(Friday)
Date before which election shall be completed16.11.2025
(Sunday)
source from other website

दिग्गजों की अग्निपरीक्षा: इन मंत्रियों की साख दांव पर!

आगामी विधानसभा चुनावों में 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में ज़ोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा, जहाँ कई कद्दावर मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन मंत्रियों के लिए यह चुनाव महज़ जीत-हार से कहीं ज़्यादा, अपनी राजनीतिक साख बचाने की चुनौती है।
इस सूची में कुछ प्रमुख नाम हैं, जिन पर सबकी नज़रें टिकी होंगी:
नीतीश मिश्रा (झंझारपुर)
प्रेम कुमार (गया टाउन)
सुमित सिंह (चकाई)
जयंतराज (अमरपुर)
लेशी सिंह (धमदाहा)
नीरज कुमार सिंह (छातापुर)
बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल)

इन दिग्गजों के चुनावी प्रदर्शन से न सिर्फ़ उनके व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य का फ़ैसला होगा, बल्कि यह सरकार की दिशा और अगले कार्यकाल की रूपरेखा भी तय करेगा।

चुनाव आयोग की तैयारी: हर बूथ पर पैनी नज़र

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सामान्य प्रेक्षक (General Observer) की तैनाती की जाएगी। ये प्रेक्षक आयोग की ‘आँख और कान’ बनकर पूरे चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे, यह पहली बार हो रहा है।इसके अलावा, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी, ताकि पूरी चुनावी प्रक्रिया की गहन निगरानी हो सके।

Election commission ki nazre har booth

हिंसा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती

CEC श्री कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को किसी भी तरह की हिंसा के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने को कहा गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात किए जाएंगे। साथ ही, चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए, ड्रग्स, नकदी और शराब की किसी भी अवैध आवाजाही को रोकने के लिए विभिन्न चेक-पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।संक्षेप में कहें तो, आयोग इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और ‘स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव’ कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

आम जनता की राय

बिहार में इस बार का चुनाव देखने लायक होगा। अब हर किसी के पास शिक्षा की शक्ति है और ये वो शक्ति है जिससे बड़े बड़े पहाड़ भी जड़ से उखड़ जाते हैं। आम जनता भी अब सिर्फ और सिर्फ सुधार के नाम पे ही वोट देना चाहती है और ये सिर्फ ना जरूरी है बल्कि ये अति आवश्यक है। आज बिहार धीरे धीरे तरक्की की ओर बढ़ रहा है और इस तरक्की की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सही उम्मीदवार का कुर्सी पर बैठना उतना ही जरूरी है जितना मछली के लिए पानी में रहना या रेगिस्तान में बारिश का होना।

Also Read This: https://newzxpo.com/bihar-election-2025-bhojpur-voting-november/

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn